Lakhimpur Khiri News: अज्ञात कारणों से लगी आग में घर और किराना की दुकान जलकर राख
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठियां में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस अग्निकांड में एक घर और उससे सटी किराना की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हड़कंप का माहौल है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय घर के सभी सदस्य भीषण गर्मी के कारण पास में ही स्थित एक बाग में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पीड़ित केसर जहां के घर से धुएं के साथ आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते और मौके पर दौड़ते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने तुरंत ही पड़ोस में बने सफीक अली, नफीस अली और नौफीक अली के मकान को भी अपनी आगोश में ले लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.