लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लबेदपुर। गांव सेमरी में किसान रामनारायन पाल के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिससे लोगों की भीड़ एकत्रित हो। देखते ही देखते आग खेत के बड़े हिस्से में फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी व दूसरे साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, ताकि वह आसपास के खेतों तक न फैले। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और बुझाने में सफल रहे, लेकिन फसल को काफी नुकसान हुआ। आग से किसान रामनारायन पाल को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से फसल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...