लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: पिछले कई सप्ताह से हो रही अनियमित बिजली कटौती के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विद्युत वितरण उपखंड बिजुआ पहुंचकर अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के रात में घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। भीषण गर्मी के बीच रात में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शहरी फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का रोस्टर निर्धार...