Lakhimpur Khiri News: अग्निकांड में दो घर जलकर हुए खाक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: धर्मापुर गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखी नगदी, जेवर, कपड़े और गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। धर्मापुर निवासी रामविलास के घर में अचानक आग लग गई। तेज लपटों और हवा के कारण आग ने देखते ही देखते पड़ोसी अमित कुमार पुत्र रामप्रसाद के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.