लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 के लखनौरिया तिराहे से शाहाबाद जाने वाले मार्ग पर सीतापुर-शाहजहांपुर रेल लाइन के लखनौरिया हाल्ट पर बना रेलवे अंडरपास लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। अंडरपास में वर्ष के करीब छह महीने पानी भरा रहता है, जिससे आए दिन दर्जनों वाहन फंसकर खराब हो जाते हैं। इस वर्ष रेलवे की ओर से अंडरपास के ऊपर टीनशेड तो डाला गया, लेकिन ओवरहाइट बैरियर नहीं लगाया गया। इसके चलते बड़े और ऊंचे वाहन अंडरपास में प्रवेश कर फंस जाते हैं और मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है। मंगलवार देर रात करीब एक बजे फर्रुखाबाद से आलू लादकर झारखंड जा रहा एक ट्रक अंडरपास में फंस गया। इसके कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और बुधवार सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते राहग...