LAC पर क्यों आमने-सामने आ जाते हैं भारत-चीन के सैनिक? अरुणाचल के CM ने बताई असली कहानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- India-China: भारत-चीन सीमा (LAC) पर आईटीबीपी (ITBP) के डीजी द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर चीनी सेना (PLA) के साथ आमने-सामने की स्थिति की बात कहे जाने पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्थिति साफ की है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि चूंकि चीन मैकमोहन रेखा को मान्यता नहीं देता, इसलिए सीमा पर अतिक्रमण की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। तवांग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि अतिक्रमण की घटना हुई है। यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि सीमा स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं है। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और हमारे सशस्त्र बल सीमा की बहुत अच्छी तरह से रखवाली कर रहे हैं।"...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.