नई दिल्ली, मई 1 -- 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल मनाया जाता है। ये दिन मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। उनकी कड़ी मेहनत और अमूल्य योगदान को याद किया जाता है। किसी भी देश के निर्माण में इन मेहनतकश मजदूरों की कड़ी मेहनत छिपी होती है। जिसे इस खास दिन पर याद कर मजदूरों और श्रमिकों को सलाम किया जाता है। केवल इंडिया ही नहीं दूसरे देशों में भी 1 मई को मजदूर दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में 1923 में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया था। वहीं भारत से पहले करीब 80 देश थे जहां पर मजदूर दिवस सेलिब्रेट किया जाता था। इस मौके पर अगर आप भी किसी अपने या दोस्त को लेबर डे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से चुनें मैसेज, कोट्स और शायरी। 1- मैं मजदूर हूं, मजबूर नहीं ये कहने में मुझे शर्म नहीं अपने पसीने की खाता हूं मैं मिट्टी को सोना बनाता हू...