KYC के लिए आंखें ही स्कैन नहीं करा पा रहा था नागा शख्स, नागालैंड के मंत्री बोले- स्ट्रगल रियल है.
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक नागा शख्स अपनी आंखों के जरिए वेरिफिकेशन करवाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी कैमरा उसकी आंखों को डिटेक्ट नहीं कर पा रहा। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नागा शख्स अपना KYC बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने एक मैदान जैसी जगह पर बैठा है। लेकिन मोबाइल का स्कैनर कैमरा उसकी आंखों की पुतली को डिटेक्ट ही नहीं कर पा रहा। दरअसल आंखें छोटी होने की वजह से स्कैनर इसका पता नहीं लगा पा रहा था। यह भी पढ़ें- JCB टेस्ट! तालाब में फंस गए नागालैंड के मंत्री; मुश्किल हो गया निकलनाआंखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.