नई दिल्ली, जनवरी 24 -- दिल्ली पुलिस ने इंटरस्टेट साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह केवाईसी अपडेट कराने के बहाने नकली बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों को निशाना बना रहा था। यह गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से सक्रिय था। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाने ने एक इंटरस्टेट साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह झारखंड विशेष रूप से जामताड़ा के आसपास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार रविदास (22), संजय रविदास (33), दिनेश रविदास (29) और शुभम कुमार बरनवाल (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.