नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- KVS Lottery Result 2026 Class 1: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका (1, 2, 3) में एडमिशन के लिए तीसरी प्रोविजनल लिस्ट घोषित कर दी है। जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आ पाया था, उनके लिए यह लिस्ट उम्मीद की आखिरी किरण बनकर आई है। केवीएस ने यह साफ कर दिया है कि यह लिस्ट उन खाली सीटों को भरने के लिए जारी की गई है, जो पहली और दूसरी लिस्ट के दाखिलों के बाद बच गई थीं। अभिभावक अब अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि उनके बच्चे को सीट मिली है या नहीं। KVS 3rd Lottery Result 2026 Direct Linkकैसे चेक करें तीसरी लॉटरी लिस्ट? अभिभावकों की सुविधा के लिए केवीएस ने डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दी है। आप इन सरल चरणों का पालन करके प...