नई दिल्ली, मार्च 18 -- KVS Admissions 2026-27 : केंद्रीय विद्यालय दाखिला 2026 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्रों व अभिभावकों के लिए अहम अपडेट आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालयों में 2026-27 सत्र के लिए दाखिला संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होगी। यानी केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 और बालवाटिकाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केवीएस कभी भी अधिसूचना जारी कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकता है। केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर , वहीं बालवाटिका 1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 को कम से कम छह साल होनी चा...