KVS Admission : नए केंद्रीय विद्यालय में 320 बच्चों का होगा एडमिशन, 5 दिन में शुरू होंगे आवेदन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- KVS Admission : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महीनों के इंतजार के बाद नए केन्द्रीय विद्यालय (केवि) में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए मंजूरी मिल गई है। विद्यालय के लिए भूमि के हस्तांतरित होने के साथ ही 320 बच्चों के नामांकन को अनुमति केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने दे दी है। संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने इसको लेकर निर्देश दिया है। एक महीने में नए केवि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। इस बार बाल वाटिका की तीन कक्षा और पहली से पांचवीं कक्षा में नामांकन होगा। इन सभी में अभी एक-एक सेक्शन रहेगा। इस बार ऑफलाइन आवेदन लिया जाएगा। अगले सत्र में फिर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होगी। सभी कक्षा में एक सेक्शन में अभी 40-40 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। हर साल पांचवीं से आगे की एक-एक कक्षा बढ़ती जाएगी। नए केवि के लिए मुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.