नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- देश के केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की दूसरी लिस्ट आज जारी होगी। जिन विद्यालयों में कक्षा व बालवाटिका की सीटें खाली रहेंगी, वहां आज 16 अप्रैल को दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम आज की लिस्ट में आएगा, उन्हें संबंधित स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा।एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी - बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा। - एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो) - निवास प्रमाण पत्र - बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।...