कुशीनगर, जुलाई 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) कुशीनगर के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के फेज-2 एवं फेज-3 के अंतर्गत जनपद में कुल 453 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से 667 ग्राम पंचायतों के 904 राजस्व ग्रामों में कुल 3,34,718 घरों तक टोटियों से पानी उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

योजना की प्रगति सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने योजना की प्रगति बताते हुए यह जानकारी दी। एक्सईएन बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत 464 ट्यूबवेल (पम्पिंग प्लांट सहित), 454 पम्प हाउस, 454 शिरोपरि जलाशय तथा 6,448 किलोमीटर वितरण प्रणाली का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान तक 454 ट्यूबवेल, 448 पम्प हाउस, 250 शिरोपरि जलाशय तथा 6,29...