कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को कुबेरस्थान थाने की पुलिस एक व्यक्ति को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान लालमन सिंह पुत्र स्व. रामअवतार सिंह निवासी सिकटा के रूप में हुई। पुलिस पकड़े गये व्यक्ति के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसआई बब्बन यादव एवं सिपाही नागेन्द्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...