कुशीनगर, जुलाई 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न तहसीलों में तैनात 63 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित लेखपालों को तत्काल प्रभाव से नवीन कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न तहसीलों के लेखपालों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित किया गया है। स्थानांतरित किए गए लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब अपने नए कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि राजस्व संबंधी कार्यों व जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आये। एडीएम ने संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों ...