Kushinagar News: 48 घंटे से बिजली व्यवस्था चरमराई, लो और हाई वोल्टेज से उपकरण जले
कुशीनगर, सितम्बर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया विद्युत उपकेंद्र के भुजौली फीडर से जुड़े कई गांवों में पिछले 48 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। चिउटहां, परशुरामपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति के दौरान कभी बेहद कम वोल्टेज तो कभी अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए हैं। लगातार अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति के दौरान वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी कम वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं तो अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे विद्युत उपकरण खराब हो जा रहे हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.