Kushinagar News: 31 जोड़ पहलवानों ने दिखाया दमखम, बच्चन ने गामा को दिखाया आसमान
कुशीनगर, सितम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर विकासखंड के बड़हरा चौराहे पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित मेले के दूसरे दिन दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 31 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच और दमखम देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। मुकाबले में बच्चन पहलवान पडरौना ने गामा पहलवान को पटखनी देकर वाहवाही बटोरी। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। उन्होंने कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन धरोहर और पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है।
दंगल के मुकाबले दंगल में बच्चन पहलवान पडरौना ने गामा पहलवान को, टीमल ने अजय को, विमलेश ने पचफें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.