कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सेवरही ब्लॉक के पिपराघाट एहतमाली स्थित गोला घाट पर निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। करीब 25.70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण के शुरुआती चरण में ही पिलर की ढलाई से सरिया बाहर निकली दिखाई दे रही है। वहीं, ढलाई में प्रयुक्त कंक्रीट में जीरा गिट्टी का इस्तेमाल भी तस्वीरों में नजर आ रहा है। निर्माण स्थल की इन तस्वीरों ने कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की शुरुआत में ही पिलर की ढलाई में इस तरह की स्थिति सामने आना चिंताजनक है। पिलर किसी भी पुल की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार होता है। ऐसे में सरिया की निर्धारित कवरिंग, उसकी सही स्थिति और कंक्रीट की गुणवत्ता ...