Kushinagar News: 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: पडरौना। तमकुहीराज थाने की पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित 25 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त रामभुवन प्रजापति पुत्र बाबूराम प्रजापति निवासी ग्राम परसही थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी, दरोगा महेश मिश्रा व सिपाही अमित सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.