कुशीनगर, अक्टूबर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसया और पडरौना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 20 से 22 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से विसर्जन समाप्त होने तक रूट डायवर्जन और नो-इंट्री लागू रहेगी। इस दौरान विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी, व्यावसायिक और चार पहिया वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Deoria News: दशहरा पर 19 अक्टूबर से सलेमपुर में वाहनों के प्रवेश पर रोकयातायात डायवर्जन के मार्ग एसपी केशव कुमार के आदेश पर यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि बिहार, बांसी और खिरकिया की तरफ से पडरौना आने वाले चार पहिया और अन्य छोटे वाहन कस्तूरबा प्राइमरी विद्यालय, बांसी...