Kushinagar News: 19 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल, पहली ही बारिश में उखड़ी खड़ंजा सड़क
कुशीनगर, जुलाई 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बाढ़ सुरक्षा के उद्देश्य से करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए एपी बांध के उच्चीकरण एवं खड़ंजा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। विरवट कोन्हवलिया जाने वाले इस बांध पर कई स्थानों पर रेनकट बनने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है।
परियोजना विवरण वर्ष 2024-25 की परियोजना के तहत बांध के किमी 4.00 से 5.500 तक उच्चीकरण और सोलिंग-खड़ंजा निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही कई स्थानों पर सड़क कटने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों का कहना है कि यदि ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.