कुशीनगर, सितम्बर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पिपराघाट से अहिरौली दान तक करीब 17.5 किलोमीटर लंबे एपी तटबंध मार्ग की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है। वर्षों से गड्ढों और रेनकट की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने बार-बार मरम्मत के बजाय तटबंध का चौड़ीकरण कर मजबूत पक्की टू-लेन सड़क बनाने की मांग उठाई है। एपी तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के समक्ष ग्रामीणों ने मार्ग की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और स्थायी समाधान की मांग की।

मार्ग की दुर्दशा 'हिन्दुस्तान' ने पूर्व में 'करोड़ों के बजट के बाद भी बदहाल तटबंध मार्ग' शीर्षक से सड़क की दुर्दशा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रामीणों की आवाज और मुखर हुई है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि पिप...