कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों को अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए 12 शिक्षकों का अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद पर चयन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 12 नवंबर को जारी आदेश में चयनित शिक्षकों को विभिन्न विकासखंडों में विषयवार जिम्मेदारी सौंपी है।बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मनोज कुमार को नगर क्षेत्र में विज्ञान, मोहम्मद सूफियान आरफी को नेबुआ नौरंगिया में अंग्रेजी, दीपक कुमार मिश्र को नगर क्षेत्र में गणित, अनीश त्रिपाठी को मोतीचक में अंग्रेजी व अमीरुल हक अंसारी को सेवरही में अंग्रेजी विषय का एआरपी बनाया गया है। विशाल कुमार को नगर क्षेत्र में हिन्दी, हर्षिता मिश्र को नगर क्षेत्र में अंग्रेजी, हिमांश...