Kushinagar News: 11 नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव
कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: पडरौना। मेडिकल कॉलेज के सभागार में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 11 नवजात बालिकाओं व उनकी माताओं को बेबी किट, मिष्ठान और टेडी बियर प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही माताओं को अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। वहीं अमन मिश्रा द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने व अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बेटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षा, संरक्षण व उज्ज्वल भविष्य के लिए प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.