Kushinagar News: 100 रुपये प्रति एकड़ में ड्रोन से होगा गन्ने की फसल पर छिड़काव
कुशीनगर, नवम्बर 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के तुर्कवलिया दरियांव सिंह गांव में त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को राहत देते हुए मात्र 100 रुपये प्रति एकड़ की दर से ड्रोन द्वारा गन्ने की फसल पर दवा का छिड़काव कराया। मिल की इस पहल से किसानों में खुशी है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन से गन्ने की फसल पर कीटनाशक और पोषक तत्वों का छिड़काव किया गया। मिल अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीक से कम समय में पूरे खेत में समान रूप से छिड़काव होता है। इससे दवा की बर्बादी और मजदूरों पर निर्भरता भी कम होती है। पहले किसानों को इसके लिए प्रति एकड़ 300 से 400 रुपये खर्च करने पड़ते थे।मिल प्रबंधन की ओर से विनोद राव ने किसानों को गन्ने की देखभाल, संतुलित उर्वरक प्रयोग और मिल की योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.