Kushinagar News: 10 वर्ष बाद भी विवाह भवन से नहीं हटा अवैध कब्जा
कुशीनगर, सितम्बर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षों से विवाह भवन में जबरन कब्जा विभाग के लिए चुनौती बन गया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के विरोध के बावजूद विवाह भवन से कब्जा नहीं हटा। क्षेत्र के कौवासार में स्थित इंद्रासन टोला में कोटवा-घुघुली मार्ग के किनारे बना विवाह भवन में गांव के ही एक परिवार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के विरोध के बाद भवन खाली नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक परिवार ने भवन में कुछ समान रखकर कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान (प्रशासक) कन्हैया गुप्ता ने बताया कि अथक प्रयास के बाद खाली करने के लिए एक माह का समय मांगा गया है, खाली न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अवगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.