Kushinagar News: हार मिलते ही ईवीएम पर ठीकरा फोड़कर जनता को गुमराह करती है कांग्रेस : दुर्गेश राय
कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को गुमराह करने और बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की राजनीति करती रही है। देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति से भली-भांति परिचित है। यही वजह है कि जनता बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा को चुनावों में समर्थन देती है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो निर्वाचन प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन चुनाव में हार का सामना करते ही ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने लगती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताते हुए कहा कि चुनाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.