Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद केस दर्ज
कुशीनगर, अगस्त 27 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। फाजिलनगर-बनकटा मार्ग पर इंदिरा बाजार के समीप एक पखवाड़ा पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर चौराखास पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे का विवरण बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सोता धरहरा गांव निवासी राजेश राम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि भाई जवाहर राम पिछले नौ अगस्त की शाम करीब पांच बजे बनकटा बाजार से फाजिलनगर मार्ग पर इंदिरा बाजार के समीप साइकिल से काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जवाहर राम गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.