कुशीनगर, सितम्बर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का परिसर इन दिनों हादसे के खतरे से घिरा है। विद्यालय की पश्चिमी बाउंड्रीवाल की नींव दरकने से दीवार परिसर की ओर झुक गई है। वहीं मुख्य गेट का पूर्वी पिलर दीवार से अलग होकर गेट की तरफ लटक रहा है। गेट खोलने और बंद करने पर भी पिलर और गेट हिचकोले लेते हैं। ऐसे में दोनों के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। विद्यालय में रहने वाली छात्राओं के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है। विद्यालय का मुख्य भवन पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। सीमित कमरों और उपलब्ध संसाधनों के बीच विद्यालय संचालित हो रहा है। भवन के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है। भवन हटने के बाद परिसर और सीमित हो जाएगा। इस...