Kushinagar News: हाटा-रामपुर सोहरौना मार्ग के चौड़ीकरण को 13.66 करोड़ की मंजूरी
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा क्षेत्र में सड़क के विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक मोहन वर्मा के प्रयास से हाटा-गौरी मार्ग से रामपुर सोहरौना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 30 सितंबर को जारी स्वीकृति के अनुसार करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 13.66 करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6.83 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.