कुशीनगर, जुलाई 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में सीसी सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर शासन ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। दोनों सड़कों का निर्माण 20-20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।समाज कल्याण विभाग की ओर से दलित बहुल गांवों के विकास एवं अवस्थापना कार्यों के तहत ग्राम सभा तुर्कहा और बघरा देऊर में सीसी सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी की गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से दोनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ग्रामीण क्षेत्रों में 1.33 करोड़ की तीन सड़कों को मिली स्वीकृति उन...