Kushinagar News: हाटा के मुक्केबाज ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा नगर निवासी आर के बाक्सिंग क्लब के होनहार मुक्केबाज आलोक नाथ ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे 60 केजी भार वर्ग में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 25 निवासी संतोष प्रजापति का पुत्र आलोक नाथ के इस जीत पर वह अपने क्लब व कोच और नगर जिले का मान बढ़ाया है। कोच राजेश कुमार गुप्ता, विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, डा वीके सिंह सहित समस्त खेल प्रतिनिधियों ने हार्दिक शुभकामनाओं सहित इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.