Kushinagar News: हाईवे पर पकवाइनार से झुगवा क्रासिंग तक स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस
कुशीनगर, सितम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं. 6 झुंगवा क्रॉसिंग से पकवाइनार चौराहा तक नेशनल हाईवे फोरलेन के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें जब से लगी हैं, तब से जली नहीं हैं। सभासद ने नपा अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नं 6 के सभासद प्रकाश चन्द्र भारती का कहना है कि इसी तरह की लाइटें कुशीनगर के बुद्धनगरी में लगाई गई हैं जो लगातार प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन पकवाइनार के इस व्यस्त मार्ग पर अंधेरा पसरा है। रात में हाईवे पर अंधेरे के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसे देखकर वार्ड की जनता में नाराजगी है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि स्ट्रीट लाइट लो वोल्टेज के कारण नहीं जल रही है। जबकि उसे सुचारु रूप से जलाने के लिए नपा प्रशासन ने अलग से ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.