कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: पडरौना। रामकोला थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त भूषण खरवार पुत्र उत्तीम खरवार निवासी ग्राम पटेरा खुर्द थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू का मुठिया(हत्था), चादर , मोबाइल फोन आदि बरामद कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, दरोगा नागेन्द्र चौहान, सिपाही अमरजीत यादव, राजीव यादव व हिमांशु सोनकर आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Pakur News: हत्या के प्रयास मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...