Kushinagar News: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
कुशीनगर, अक्टूबर 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से विशुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तथा 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी के माध्यम से मरीजों का ओपीडी पर्चा बनाने की प्रक्रिया के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने और मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Padrauna News: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.