Kushinagar News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस-कंट्री दौड़
कुशीनगर, अगस्त 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को 5 किमी. व 3 किमी पुरुष तथा महिला वर्ग की क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7:15 बजे जिला स्टेडियम परिसर के अंदर किया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक धावकों को सुबह 6 बजे जिला स्टेडियम परिसर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के उपरांत ही प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन यह भी पढ़ें- Pilibhit News: स्वतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.