Kushinagar News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज
कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: पकड़ियार बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय से घर लौट रही कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को छात्रा विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। आरोप है कि सुनसान जगह पर रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास लोगों के आने की आहट पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने नेबुआ नौरंगिया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.