कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हिन्दुस्तान टीम कुशीनगर के सेवरही विकास खंड क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 08 बजे एक निजी विद्यालय की वैन अनियंत्रित होकर पानी भरे धान के खेत में पलट गई। वैन में सवार 17 मासूम बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर मछली मार रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन के फाटक का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जाता है कि हादसे में कई बच्चों के मुंह में पानी भर गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन अपने बच्चों को आसपास के निजी चिकित्सालयों में इलाज के लिए ले गए। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वैन को खेत से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल वैन चालक पिछले तीन दिन से दोमाठ फील्ड मे...