कुशीनगर, जुलाई 22 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।

बैठक का आयोजन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की जिला संस्था कुशीनगर के निर्देश पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था के पदाधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें नये विद्यालयों को जोड़ने तथा इसकी गतिविधियों को विस्तारित करने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह ने की।

संस्था के प्रयास परियोजना निदेशक ने संस्था से अधिकाधिक नए विद्यालयों को जोड़ने तथा संस्था की आय में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने आगामी जिला रैली के आयोजन के लिए सितंबर माह में पृथक बैठक आयोजित कर तिथि एवं स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला सचिव ने विगत वर्षों में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था द्वारा...