कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्षधाम के विकास और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर मोक्षधाम परिसर में आयोजित बैठक में इसकी वर्तमान स्थिति, जरूरी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में देव दीपावली के अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 में सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सोहसा मोक्षधाम के विकास के संबंध में की गई घोषणाओं का उल्लेख किया गया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि सांसद उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द विकास कार्य शुरू कराएंगे। इसके लिए 30 सितंबर तक इंतजार करने का निर्णय लिया गया। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव...