कुशीनगर, नवम्बर 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को छोटी गंडक नदी के सोहसा दुबौली घाट पर दीपदान एवं भजन संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नदी तट पर आस्था के 5500 दीप प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घाट पर बैठक की गई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संस्था के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र, कार्यक्रम संयोजक सत्यजीत सिंह, ग्राम प्रधान सेवालाल यादव, राम आशीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मनेगी देव दीपावली कार्यक्रम संयोजक सत्यजीत...