कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना तहसील के ग्राम सोहनरिया में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव द्वारा किसान रमेश गुप्ता के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रायोगिक प्लॉट में फसल की कटाई व उपज का वजन कराया गया। क्रॉप कटिंग के दौरान प्राप्त उपज 34.850 किलोग्राम रही, जिसके आधार पर लगभग 80 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन आंका गया। धान की उपज का यह परिणाम काफी अच्छा और संतोषजनक पाया गया।सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों व पारदर्शिता के साथ फसल कटाई प्रयोग कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Basti News: क्राप कटिंग, एक हेक्टेयर में उत्पादित हुआ 41 कुंतल धान उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिं...