Kushinagar News: सैनिक बन्धु की बैठक 27 जुलाई को
कुशीनगर, जुलाई 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (विधवाओं) व उनके आश्रितों के साथ 27 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु बैठक होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ सुधाकर त्यागी ने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों या आश्रितों को पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद व अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, वे अपना आवेदन पत्र 25 जुलाई तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करा दें, ताकि उनकी समस्याओं को बैठक में प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.