Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान में छात्रों ने लिया सेवा का संकल्प
कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में प्राचार्या प्रो. ममता मणि त्रिपाठी के संरक्षण में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस, एनसीसी और रोवर्स-रेंजर्स की ओर से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिछले 17 सितंबर से आगामी 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत विद्यार्थियों ने सामाजिक, पर्यावरणीय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया।प्राचार्या ने बताया कि पिछले 25 सितंबर को महाविद्यालय परिसर व आसपास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 26 और 28 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। 30 सितंबर को वंचित बच्चों की शिक्षा और अधिकार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.