कुशीनगर, जुलाई 9 -- Kushinagar News: सेवरही। सेवरही ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम की जानकारी साझा दी गई। दुदही बीईओ रीता गुप्ता व तमकुही बीईओ सुधीर कुमार ने कहा कि सरकार की इस पहल से शिक्षकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और वह अधिक समर्पण के साथ शैक्षणिक कार्य कर सकेंगे। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बैंक के माध्यम से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, सुनील मिश्र, रामनिवास जायसवाल, राजेश तिवारी, बांकेबिहारी लाल, मुनौव्वर अली, ज्ञानप्रकाश पांडेय, बा...