Kushinagar News: सेवरही थाने तक सड़क मरम्मत को मिली मंजूरी
कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही थाने के मुख्य मार्ग से थाना गेट तक लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने दो अगस्त के अंक में सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। विभाग की ओर से सड़क मरम्मत कार्य को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। मुख्य मार्ग से सेवरही थाना गेट तक जाने वाली सड़क काफी समय से टूटकर जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही दोनों तरफ पटरी भी नहीं थी। इसके चलते थाने पर आने-जाने वाले फरियादियों, आम नागरिकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क किनारे पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.