Kushinagar News: सेमरा हरदो बना ब्लॉक चैंपियन, गुलेलहा को मिला दूसरा स्थान
कुशीनगर, नवम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीललहा में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार की शाम पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में सेमरा हरदो ने ब्लॉक चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि गुलेलहा दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तथा टीम स्पर्धाओं की विजेता टीमें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिधुआ बांगर की अंकिता प्रथम व धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या द्वितीय पर रही। 200 मीटर दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या ने प्रथम व सिधुआ बांगर की अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: ब्लाक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.