कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय का शनिवार को उनकी जन्मस्थली तमकुहीराज पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले क्षेत्र के लाल के स्वागत में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों और अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ी। विद्यावती देवी महाविद्यालय में प्रबंधक बबलू राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी, प्रमुख संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता और रमेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महाविद्यालय और तहसील परिसर में हुआ अभिनंदन विद्यावती देवी प्रबन्धक बबलू राय ने प्रदी...