कुशीनगर, अक्टूबर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र में दूसरे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पिपराइच की ओर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले स्थित सुधियानी रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने 76.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि, परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू होने में अभी समय लगेगा। धनराशि की स्वीकृति, स्थल संबंधी मंजूरी और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होनी बाकी हैं।

स्वीकृति के बाद निर्माण की प्रक्रिया सांसद विजय कुमार दुबे ने परियोजना की स्वीकृति की पुष्टि करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सुधियानी रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उन्होंने पहले भी रेल मंत्री क...